जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : डैफोडिल पब्लिक स्कूल देवरामपुर कोटद्वार की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयं सेवियों ने टीबी जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय परिसर से लेकर मोटाढांक चौराहा तक जागरूकता रैली निकाली। रैली के दौरान आमजन को इसके लक्षण और उपचार के बारे में बताया गया। इस मौके पर स्वयं सेवियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।
रैली का शुभारम्भ विद्यालय के प्रबंधक शेखर उपाध्याय और मेघा चंदोला ने हरी झंडा दिखा कर किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी शंकर बहादुर ने कहा कि टीबी एक संक्रमण बीमारी है जो यह एक मनुष्य से दूसरे मनुष्य को फैलती है। कहा कि सरकार द्वारा टीबी मरीजों के लिए मुफ्त जांच और दवा की सुविधा उपलब्ध है, जिससे समय पर इलाज संभव हो पाता है। इसके साथ ही निक्षय पोषण योजना के तहत मरीजों को इलाज के दौरान प्रतिमाह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, ताकि वे उचित पोषण लेकर जल्द स्वस्थ हो सकें। उन्होंने भीड़ वाली जगह में जाने से बचने, मास्क पहनने, पौष्टिक आहार लेने और खुले में ना थूकने की अपील की। इस अवसर पर स्वयं सेवकों ने मोटाढांक चौराहे में टीबी जागरुकता कार्यक्रम के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। उन्होंने नाटक के माध्यम से टीबी को लेकर जो भ्रांतियां और डर था उसे दूर करने का प्रयास किया गया। नुक्कड़ नाटक में भूमिका निभाने वाले स्वयं सेवकों में कार्तिकेय कांडवाल, अमित स्वरूप, शिवांशी रावत, दीपांशु, अभिज्ञान, यश भट्ट अमन नेगी, अंशुमान, नैतिक, प्रतिभा, प्रियांशी, आदित्य कुमार शामिल थे। इस मौके पर मेघा चंदोला, जीतेन्द्र राणा, गोपाल रावत, दीपिका रावत, भास्कर नेगी आदि शिक्षक मौजूद थे।