कोटद्वार-पौड़ी

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन पर कोटद्वार में भी उत्साह मंदिरों में की पूजा, मिष्ठान वितरित व पटाखे फोड़कर मनाया जश्न

Spread the love
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए बुधवार को भूमि पूजन व शिलान्यास पर गढ़वाल के प्रवेश द्वार कोटद्वार में भारी उत्साह रहा। राजनीतिक दलों व विभिन्न सामाजिक संगठनों ने मंदिरों में पूजा अर्चना, मिष्ठान वितरित व पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। श्रद्धालुओं का कहना था कि यह दिन सनातन संस्कृति के लिए ऐतिहासिक दिन है। सैकड़ों साल बाद करोड़ों श्रद्धालुओं का सपना पूरा हो रहा है।
श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन को लेकर बुधवार को कोटद्वार और आसपास के क्षेत्र का माहौल राममय बना। श्रद्धालुओं ने घरों में पूजा-अर्चना कर भगवान राम से देश की समृद्धि की कामना की। वहीं, मंदिरों में भजन-कीर्तन व सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया। आस्था के प्रतीक सिद्धबली बाबा मंदिर को भी विशेष रूप से सजाया गया। साथ ही अन्य मंदिरों में भी भजन-कीर्तन कर भगवान राम का गुणगान किया गया। श्रद्धालुओं ने अपने-अपने घरों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के साथ ही दीपक भी जलाए।
अयोध्या में श्री राम मंदिर के शिलान्यास के शुभ अवसर पर बुधवार को श्री बाल लीला कमेटी के मंच पर मंच के पदाधिकारियों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए सुंदरकांड का आयोजन किया गया। सुंदरकांड का पाठ दिनेश बौंठियाल, दिनेश शर्मा ने किया। इस मौके पर अध्यक्ष ज्ञान सिंह नेगी, पंकज अग्रवाल, नितिन गुप्ता, अंकित अग्रवाल, विनय भाटिया, उमेश त्रिपाठी, राजेंद्र नोगिया और पार्षद विपिन डोबरियाल, सुनीता माहेश्वरी, मनमोहन जुयाल, जितेंद्र बेबनी आदि मौजूद थे।
बालाजी मंदिर कोटद्वार में अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन को धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। बुधवार का सूर्योदय विश्व इतिहास के लिए अद्वितीय और भारत वर्ष के लिए स्वर्णिम दिन रहा। हम सभी 500 साल की सबसे सौभाग्यशाली पीढ़ी है, जो हिन्दू स्वाभिमान की पुन: स्थापना को देखने का हमे सौभाग्य प्राप्त हुआ है। अयोध्या की पावन भूमि पर भगवान श्री राम के भव्य राम मंदिर निर्माण भूमिपूजन के अवसर पर श्री बालाजी मंदिर कोटद्वार में भी इस दिवस को पावन पर्व के रूप में मनाया गया। मंदिर को फूलों व दीपमाला में सजाया गया। प्रात: साढ़़े 11 बजे से सुंदर कांड को पाठ किया गया। सांय 4 बजे से प्रभु कीर्तन में प्रभु के भजनों का भक्तजनों ने गुणगान किया। सभी भक्तजनों ने मिलकर दीप जलाकर इस पावन दिवस को पर्व के रूप में धूमधाम से मनाया। इस मौके पर प्रसाद वितरित किया गया। सभी भक्तजनों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया। इस अवसर पर मंदिर समिति के अध्यक्ष विनोद सिंघल, संस्थापक दिनेश ऐलावादी, बीना ऐलावादी, कमल अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, सुशील भाटिया, अमन अग्रवाल, सौरभ, दीपक, पं0 मुकेश, पं0 शुभम ध्यानी, पं0 जानकी द्विवेदी, राजेश जागडा, रेखा आदि उपस्थित रहे।
भाजपाईयों ने बांटी मिठाई
अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के लिए हुए भूमि पूजन पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने झण्डाचौक में मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल कोटद्वार एवं भाबर मंडल ने अयोध्या में रामलला के भूमि पूजन पर खुशी जताई। बुधवार सुबह करीब 12 बजे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भाजपा कार्यकर्ता नगर मंडल कार्यालय में एकत्रित हुए। वहां से ढोल-दमाऊं के साथ झण्डाचौक पहुंचे। जहां पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर व मिष्ठान वितरित कर जश्न मनाया। इस अवसर पर खुशी जताते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि देश के सभी नागरिकों की इच्छानुसार लगभग 492 वर्षों पुराना देश का एवं देशवासियों का इंतजार खत्म हुआ। इस मौके पर राज्य मंत्री पं0 राजेन्द्र अण्थवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र्र ंसह बिष्ट, नगर अध्यक्ष सुनील गोयल, पंकज भाटिया, सुरेन्द्र बिज्लवाण, जिला महामंत्री जंग बहादुर, सुनीता कोटनाला, पूनम  खंतवाल, पूनम थपलियाल, रानी नेगी, अर्चना शर्मा, अनीता शर्मा, विनय शर्मा, हरीश खरक्वाल, रामकुमार अग्रवाल, त्रिलोक रावत, राजेन्द्र धस्माना, कुलदीप रावत, अरूण मोहन डोबरियाल, राकेश मित्तल सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
: झण्डाचौक में भाजपा कार्यकर्ता आतिशबाजी कर जश्न मनाते हुए। 
राममंदिर निर्माण के भूमिपूजन की पूर्व संध्या पर कांग्रेसियों ने जलाये दीये
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। राममंदिर निर्माण के भूमिपूजन शिलान्यास की पूर्व संध्या पर पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी एवं महापौर श्रीमती हेमलता नेगी की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय झंडाचौक में दीये जलाये। साथ ही हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर सुख समृद्घि के लिए प्रार्थना की।
अयोध्या में राममंदिर के भूमिपूजन एवं शिलान्यास की पूर्व संध्या पर मंगलवार देर सांय आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुरेन्द्र ंिसंह नेगी ने अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन एवं शिलान्यास को सुप्रीम कोर्ट के निर्णय एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व़ राजीव गांधी के प्रयासों का प्रतिफल बताते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व़ राजीव गांधी के द्वारा ही अयोध्या में विवादित स्थल के ताले खुलवाये गये थे और भूमिपूजन करवाकर रामलला की पूजा अर्चना का मार्ग प्रसस्त किया था। उन्होंने कहा कि पुरूषात्तम भगवान राम के जीवन से सभी लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए। भगवान राम करोड़ोंं लोगों की आस्था के प्रतीक है। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय झंडाचौक में दिये जलाकर क्षेत्र एवं राष्ट्र की सुख समृद्घि, समाज में शांति एवं सद्भाव की कामना की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ. चन्द्रमोहन खरक्वाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महानगर महिला अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला चौहान, विजय नारायण सिंह, अर्जुन सिंह बिष्ट, धीरेन्द्र बिष्ट, रूपन नेगी, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अमित राज, विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत, छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशु बहुखंडी, कृष्णा बहुगुणा, मीना बछवाण, हेमचंद्र पंवार, विनोद नेगी, बलवीर सिंह रावत, संजू पटवाल, सतेन्द्र बिष्ट, राजेन्द्र गुंसाई, पूजा त्यागी, रेशमा छाबडा, प्रवेश ठाकुर, आभा रोहतगी, जयश्री मैंदोला, जितेन्द्र भाटिया, राकेश वर्मा, आशुतोष वर्मा आदि उपस्थित रहे।
पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी, मेयर हेमलता नेगी मंदिर में पूजा करते हुए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!