श्रीनगर गढ़वाल : आगामी बैकुंठ चतुर्दशी मेला-2026 के सफल एवं व्यवस्थित संचालन के लिए नगर निगम कार्यालय में महापौर आरती भंडारी ने निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक ली। बैठक में मेले की तैयारियों और व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई।

महापौर ने निर्देश दिए कि मेले का संचालन सुव्यवस्थित तरीके से किया जाए। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश भी दिए। इससे पहले उन्होंने नगर के जागरूक लोगों के साथ भी बैठक की। इस दौरान उन्होंने मेले के सफल संचालन के लिए सुझाव भी मांगे। उन्होंने बताया कि मेले की सभी तैयारियां जोरों पर हैं। मेले के दौरान होने वाले कायक्रमों की रूपरेखा भी तैयार की गई है। जल्द ही सभी के साथ विचार-विमर्श के बाद कार्यक्रमों की सूची जारी कर दी जाएगी। इस अवसर पर नगर आयुक्त नुपूर वर्मा, सहायक नगर आयुक्त गायत्री बिष्ट, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक शशि पंवार आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)