केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के उत्तराखंड दौरे के विरोध में किया प्रदर्शन

श्रीनगर गढ़वाल : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के उत्तराखंड दौरे के विरोध में शुक्रवार को श्रीनगर के गोला बाजार में जस्टिस फॉर अंकिता समिति की ओर से प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग उठाई।


समिति ने दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने और अंकिता के माता-पिता के साथ दिल्ली पुलिस के कथित दुव्र्यवहार पर भी सवाल उठाए। समिति के सदस्यों ने कहा कि अंकिता को न्याय दिलाने की मांग कर रहे लोगों की आवाज दबाने के बजाय सरकार को मामले में उठ रहे सवालों का जवाब देना चाहिए। समिति के संयोजक डॉ. मुकेश सेमवाल ने कहा कि देहरादून से करीब 150 किलोमीटर दूर श्रीनगर में भी न्याय की मांग करने वालों को हिरासत में लिया जा रहा है। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए कहा कि अंकिता के लिए न्याय की लड़ाई किसी राजनीतिक स्वार्थ से जुड़ी नहीं, बल्कि उत्तराखंड की अस्मिता और महिलाओं की गरिमा से जुड़ा संघर्ष है। प्रदर्शन में मुकेश सेमवाल, नेहा, मोनिका और तन्मय सहित अन्य लोग शामिल रहे। समिति ने अंकिता को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रखने की बात कही। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *