रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता में भाभा सदन रहा विजयी

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल लालपानी की शरदाकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिताएं सम्पन्न हो गई है। खेल प्रतियोगिता के अंतिम दिन आयोजित सीनियर वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता में रमन सदन को हराकर आर्यभट्ट सदन विजयी रहा। रस्सा-कस्सी बालक और बालिका वर्ग में भाभा सदन विजयी रहा।


सीनियर वर्ग बालिका वर्ग कबड्डी में भाभा सदन ने आर्यभट्ट सदन को पराजित कर जीत हासिल की, बालक वर्ग में भाभा सदन को हराकर रामानुजन सदन विजयी रहा। खो-खो जूनियर वर्ग में भाभा सदन विजेता, रमन सदन उपविजेता रहा। प्री प्राइमरी जंप एण्ड सिट रेस में कक्षा नर्सरी बालिका वर्ग में समीक्षा, सानवी नेगी, अनविका, कक्षा एजकेजी बालक वर्ग में अर्थव, मयंक, दिव्यांश, यूकेजी बालक वर्ग में शिवम, अर्थव भंडारी, अनिरूद्ध ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग कुर्सी दौड़ बालिका वर्ग में अंतरा प्रथम, सृष्टि द्वितीय, दिव्या तृतीय स्थान पर रही, बालक वर्ग में आरव रावत प्रथम, नीरज, रौनक रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. गिरीश उनियाल ने छात्र-छात्राओं से खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने की अपील करते हुए कहा कि खेल व्यक्ति को मानसिक रूप से स्वस्थ रखने, शारीरिक रूप से विकसित करने में अहम भूमिका निभाता हैं वहीं खेल एक अनुशासित व चरित्रवान व्यक्तित्व का निर्माण कर भाईचारे की भावना सुदृढ़ करती हैं। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थी जीवन के महत्वपूर्ण गतिविधियों में से एक है हर छात्र को पढ़ाई के साथ साथ खेल कूद प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *