प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बनें विनोद
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। राजकीय इंटर कॉलेज कुंभीचौड़ की प्रबंधन वर्ष 2020-21 समिति का सर्व सम्मति से गठन किया गया। समिति में विनोद द्विवेदी को अध्यक्ष, श्रीमती नीलम देवी को उपाध्यक्ष, वीरेंद्र कुमार बुड़ाकोटी को पदेन सचिव चुना गया। जबकि पार्षद अनिल रावत को विशेष सदस्य नामित किया गया। श्रीमती आशा देवी, संजय पंथवाल, श्रीमती सुनीता देवी, श्रीमती आरती देवी, श्रीमती अर्चना देवी, सरोज, हेमलता, गंगा, सविता सहित शिक्षक अरविंद कुमार वर्मा, सुरेश सिंह, राकेश भट्ट, राजेंद्र भंडारी को सदस्य चुना गया।