बीईएल की कार्य प्रणाली से रूबरू हुए भगवंत ग्लोबल विवि के विद्यार्थी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भगवंत ग्लोबल विश्वविद्यालय के एमबीए, बीबीए और बीकॉम ऑनर्स के 70 विद्यार्थियों ने बुधवार को भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल), कोटद्वार का औद्योगिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने संस्थान की कार्यप्रणाली, औद्योगिक प्रक्रियाओं और प्रबंधन व्यवस्था की जानकारी ली।


विश्वविद्यालय से तीन फैकल्टी सदस्यों के साथ विद्यार्थियों का दल बीईएल परिसर पहुंचा। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को संस्थान की विभिन्न गतिविधियों और औद्योगिक क्षेत्र में अपनाई जाने वाली कार्यप्रणाली से अवगत कराया। विद्यार्थियों ने अधिकारियों से विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त करने के साथ ही उद्योग जगत में कार्य करने की प्रक्रिया को करीब से समझा। विश्वविद्यालय के प्रो-वाइस चांसलर प्रो. डॉ. पीएस राणा और असिस्टेंट रजिस्ट्रार अरुण खंतवाल ने विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को औद्योगिक संस्थानों का व्यावहारिक अनुभव भी हासिल करना चाहिए। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के चेयरमैन डॉ. अनिल सिंह, चेयरपर्सन डॉ. आशा सिंह, टीएंडपी सेल ऑफिसर अंकिता सोनाल, मैनेजमेंट विभाग की असिस्टेंट प्रो. मोनिका रावत और रूचि बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *