कोटद्वार-पौड़ी

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मरीजों को बांटे फल

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार के जन्म दिवस पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती रोगियों को फल वितरित किये। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया। शुक्रवार को कार्यकर्ता राजकीय बेस अस्पताल कोटद्वार परिसर में एकत्रित हुए। यहां उन्होंने भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सौरव नौडियाल, प्रदेश प्रवक्ता अमित भारद्वाज, मंडल महामंत्री गौरव जोशी, अभिषेक नेगी, रविन्द्र रावत, अरुण मोहन डोबरियाल, अतुल डोबरियाल, सार्थक त्रिपाठी, रजनीश चौधरी, मनीष आर्य आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!