Uncategorized

भिकियासैंण में पंडित दीन दयाल उपाध्याय को किया याद

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। भाजपा मंडल भिकियासैंण के शक्ति केंद्र बमेली में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपाइयों ने उनका भावपूर्ण स्मरण का श्रद्धासुमन अर्पित किये। 10 दिव्यागों को आवश्यक उपकरण भी बांटे गये हैं। मुख्य वक्ता पूर्व ब्लाक प्रमुख नरेंद्र बिष्ट ने उनके जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुये कहा कि प्रखर राष्ट्रवादी विचारधारा हमेशा इतिहास में अमर रहेगी। उनके त्याग व एकात्मक मानववाद को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इस मौके पर जिला विकलागं पुनर्वास की ओर से दिव्यागों को आवश्यक उपकरण वितरित किए गए। यहां मंडल अध्यक्ष त्रिलोक सिंह भंडारी, नरेंद्र सिंह, तारादत्त शर्मा, मदन मेहरा, संदीप खुल्वे, लक्ष्मी दत्त पांडे, लीला बिष्ट, निर्मला शर्मा, कविता मनराल, देव गिरी, प्रेम बल्लभ, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!