श्रीनगर गढ़वाल : बुद्ध पूर्णिमा पर शुक्रवार को भीम आर्मी एकता मिशन की ओर से श्रीनगर में शांति रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भगवान बुद्ध के बताए शांति और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। शांति रैली का शुभारंभ गोला बाजार से हुआ। यहां से कार्यकर्ता जय भीम और शांति के नारों के साथ गणेश बाजार, वीर चंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग और गुरुद्वारा रोड होते हुए आगे बढ़े। रैली हनुमान मंदिर मार्ग से गुजरती हुई केवट मोहल्ला स्थित सामुदायिक केंद्र में संपन्न हुई। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में भगवान बुद्ध के विचार और शांति का संदेश पूरी मानवता के लिए प्रासंगिक है। इस अवसर पर आयोजन समिति के सुरेश मुयाल, मनोज कुमार, दिलशाद हुसैन, गोविंद लाल, प्रेम लाल केवट, द्वारिका प्रसाद, रमेश प्रकाश शाह, तुलसी मेहरा, दिनेश, अमित, मनोज आदि मौजूद रहे। (एजेेंसी)