कोटद्वार-पौड़ी

ब्राह्मण समाज को एकजुट होने की जरूरत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। ब्राह्मण उत्थान महासभा की बैठक गोविंद नगर स्थित अधिवक्ता अजय पंत के कार्यालय में आयोजित की गई। इस मौके पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पंडित विशाल शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण आज उपेक्षित होते जा रहें है। हर दल सिर्फ इनका शोषण कर रहें हैं। हमें जागना होगा, हमें अपनी ताकत को पहचानने के लिए एकजुट होना होगा। तभी हम मजबूत होंगे। आज हमारा ब्राह्मण समाज भटक गया है। जिसका लोग फायदा उठा रहे हैं। अधिकतर ब्राह्मणों पर एससी, एसटी एक्ट लगा दिया जा रहा है।
महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित विशाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ब्राह्मण समाज के उत्थान पर चर्चा की गई। साथ ही गरीब ब्राह्मणों के मेधावी बच्चों की शिक्षा तथा कन्याओं की शादी के लिए सहायता देने पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष पंडित विशाल शर्मा ने अधिवक्ता अजय पंत को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंडित हेमचंद भट्ट, कुमाऊं प्रभारी पंडित सौभाग्य भारद्वाज, जिला महासचिव नैनीताल अधिवक्ता उमेश जोशी, उप सचिव सुनील बमेठा, अविरल पंत, लोकमणि पोखरियाल, गौरव गोदियाल, शशिकांत बलूनी, सुधांशु थपलियाल, डिंपल पंत सहित कई ब्राह्मण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!