ओवरटेक के दौरान दो कारों की भिड़ंत, बाइक सवार गंभीर

Spread the love

रुद्रपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग-74 पर मंगलवार सुबह ओवरटेक के दौरान दो कारों की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। जानकारी के अनुसार, झगड़पुरी मोड़ के पास एनएच-74 पर सड़क निर्माण कार्य के चलते यातायात वन-वे किया गया है। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे बिजनौर जिले के शेरकोट निवासी जायद पुत्र इसरार अहमद अपनी कार से रुद्रपुर की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है कि ट्रक को ओवरटेक करते समय अचानक कार का टायर फट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित हो गया। अनियंत्रित कार सामने से आ रही दूसरी कार से जा भिड़ी। दूसरी कार में सवार पंजाब नेशनल बैंक, बाजपुर शाखा में कार्यरत सुरभि बाल-बाल बच गईं। टक्कर के बाद जायद की कार एक बाइक से भी टकरा गई, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। मौके पर पुलिस विभाग से रविंद्र कुमार और दिनेश कुमार रावत मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *