केंद्रीय मंत्री के सामने उठाई सीसीएस पेंशन योजना लागू करने की मांग

Spread the love

रुड़की। राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान की 43वीं वार्षिक सभा में मंगलवार को स्टाफ एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन कुमार और महासचिव नरेश जोलान ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल के समक्ष कर्मचारियों की समस्याएं रखीं। उन्होंने सीसीएस पेंशन योजना लागू करने की मांग प्रमुखता से उठाई। इससे पहले केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, जल शक्ति राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी, जल शक्ति सचिव वीएल कान्था राव और संयुक्त सचिव (प्रशासन) कर्ण सिंह का स्टाफ एसोसिएशन पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।इस दौरान मृतक आश्रितों की नियुक्ति प्रक्रिया जल्द पूरी करने, प्रमोशन पॉलिसी लागू करने, कैडर रिव्यू कराने, संस्थान में खाली और विज्ञापित पदों पर जल्द नियुक्ति करने, सीजीएचएस योजना लागू कराने की मांग भी उठाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *