Uncategorized

बिना जांच-तौल गैस सिलेंडर के वितरण पर उपभोक्ताओं में रोष

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बागेश्वर। क्षेत्र में रसोई गैस सिलेंडरों का वितरण बिना तोले और जांच किए हो रहा है। कई बार उपभोक्ताओं को कम वजन का सिलेंडर मिल रहा है। सिलेंडर में लीकेज की शिकायत भी लगातार बढ़ रही है। जिससे हादसा होने का खतरा भी बढ़ रहा है। इससे आक्रोशित उपभोक्ताओं ने जल्द समस्या का निदान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। तहसील क्षेत्र में गैस एजेंसी का वाहन सिलेंडर लेकर नगर से ग्रामीण क्षेत्रों तक जाता है। जहां उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बुकिंग के आधार पर सिलेंडर बांटा जाता है। नियमानुसार उपभोक्ता को सिलेंडर का वजन तौलकर और उसकी सील जांचकर लेने का अधिकार है, लेकिन क्षेत्र के उपभोक्ताओं को यह सुविधा नहीं दी जा रही है। कर्मचारी उन्हें बिना वजन किए और बिना सील जांचे सिलेंडर देकर चले जाते हैं। कई बार उपभोक्ताओं को इससे नुकसान भी हो रहा है। घर जाकर तोलने पर सिलेंडर का वजन कम आता है। सील में लीकेज होने से भी सिलेंडर में रिसाव की शिकायत रहती है। इससे आग लगने का खतरा भी बढ़ रहा है। उपभोक्ता कैलाश सिंह, मनोज कुमार, हरीश राम, पुष्कर सिंह, शंकर सिंह आदि ने कहा कि एजेंसी होम डिलीवरी के नाम पर उपभोक्ताओं के साथ धोखा कर रही है। विभाग को कई बार सूचित करने पर भी समस्या का संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने जल्द उपभोक्ताओं की परेशानी को दूर करने की मांग की।
गैस वितरण के समय उपभोक्ताओं की भारी भीड़ से सिलेंडर तोलकर देने में दिक्कत होती है। अगर किसी उपभोक्ता के सिलेंडर में लीकेज या वजन कम होने की शिकायत रहती है तो वह उसे गोदाम से बदल सकता है। उसका सिलेंडर जमा कर उसे नया सिलेंडर दे दिया जाएगा।
– राजेश कुमार, प्रबंधक इंडेन गैस सर्विस, गरुड़।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!