Uncategorized

बर्ड फ्लू को लेकर पशुपालन विभाग अलर्ट पर

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। बर्ड फ्लू को लेकर पशुपालन विभाग अलर्ट पर है। वहीं ऊधमसिंह नगर समेत तीन जनपदों के लिए राहत भरी खबर है। इन जिलों से सैंपल लेकर आइवीआरआइ लैब बरेली भेजे गए थे जहां से सभी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
एक सप्ताह पहले हरिद्वार में बर्ड फ्लू का केस सामने आने के बाद विभाग सतर्कता बरतते हुए सैंपलिग शुरू कर दिया था। बर्ड फ्लू टेस्ट बरेली के आइवीआरआइ लैब में हो रही है। ऊधमसिंह नगर लैब में यहां के अलावा पिथौरागढ़, चम्पावत के पोल्ट्री फार्म के 356 मुर्गी एवं मुर्गों के सैंपल लिया गया था। जिसे एक सप्ताह पहले जांच के लिए बरेली भेजा गया था।
बता दें कि बर्ड फ्लू के कई राज्यों में फैलने के बाद उत्तराखंड सरकार भी निर्देश जारी किए थे। इसे लेकर जिले में पशुपालन विभाग काफी सर्तक है।
वहीं ग्राम खानपुर नंबर एक के पूर्व प्रधान के घर छह बत्तख मृत होने की सूचना पर राजकीय पशुधन चिकित्साधिकारी शिव कुमार सिन्हा ने जांच के लिए नमूने लिए। बताया कि बर्ड फ्लू के प्रारंभिक लक्षण देखने को नहीं मिला है। एहतियात के तौर पर जांच के लिए नमूने भेजे जाएंगे। इस दौरान उन्होंने पोल्ट्री संचालक को बत्तख और मुर्गी को बचाव की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही किसी भी घटना पर सूचित करने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!