Uncategorized

भाजपा और कांग्रेस के दो नेता गिरफ्तार

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हरिद्वार। मामूली बात को लेकर कनखल में भाजपा नेता और कांग्रेस नेता के बीच विवाद हो गया है। पुलिस ने दोनों नेताओं को गिरफ्तार कर 81 पुलिस एक्ट में तीन का चालान कर दिया है। बताया जा रहा है कि कई सालों से दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। पुलिस के मुताबिक घटना सोमवार देर शाम की है, जब कनखल बंगाली रोड निवासी भाजपा नेता क्रमेंद्र सैनी और कांग्रेस नेता नकुल माहेश्वरी के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। नकुल अपनी दुकान पर खड़े थे। आरोप है कि भाजपा नेता अपने बेटे के साथ पहुंचे और टिप्पणी करने लगे। जिसको लेकर विवाद हो गया। क्रमेंद्र सैनी अपने आप को दुकान का मालिक बताते हैं। इसी बात को लेकर पिछले कई सालों से दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। सोमवार को दोनों पक्षों के बीच विवाद के बाद कई भाजपा और कांग्रेस नेता एक दूसरे के पक्ष में आ गए। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। जहां पुलिस ने कांग्रेसी नेता नकुल माहेश्वरी, उनके भाई सहदेव के अलावा भाजपा नेता क्रमेंद्र सैनी का 81 पुलिस एक्ट में चालान किया है। इंस्पेक्टर शंकर सिंह बिष्ट ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया है कि दोनों पक्षों के खिलाफ 10716 की कार्रवाई की कर दी गई है।
भाजपा नेता पहुंचे थान: थाने में कई पार्षदों के अलावा भाजपा नेता सैनी के पक्ष में आ गए। इससे पहले भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। दरअसल एक पक्ष का आरोप था कि नेता शराब के नशे में हंगामा कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!