उत्तराखंड

काशीपुर में भाजपा प्रत्याशी चीमा ने किया जनसंपर्क

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

काशीपुर। भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक सिंह चीमा ने बाजपुर रोड स्थित केशवपुरम कलोनी में जनसंपर्क किया। प्रचार के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। चीमा ने कहा क्षेत्र में मतदाताओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उनके पिता हरभजन सिंह चीमा के विकास कार्यों से लोग प्रभावित हैं। उनके अधूरे काम चुनाव जीतने के बाद वे पूरे कराएंगे। जनता तक सड़क, शिक्षा, युवाओं को रोजगार और नारी विकास उनकी प्राथमिकता रहेंगी। यहां राम सिंह, अर्जुन सिंह, चंद्रमोहन सिंह, सुभाष शर्मा, ड़विवेक विश्नोई, अधिराज सिंह, मिंटू भटनागर, वीरेंद्र चौहान, रजत सिद्घू, नीरज कांडपाल, अर्जुन कश्यप रहे। इधर, महिला मोर्चा ने जनसंपर्क कर आवास-विकास में भाजपा प्रत्याशी से वोट मांगे। यहां रीति नागर, मन्जू यादव, योगेश सैनी, उषा शर्मा, रेखा सक्सेना, पूजा मित्तल, सीमा यादव, चंद्रकांता, बीना शर्मा, लक्ष्मी सक्सेना रहीं। उधर, ग्राम पंचायत चांदपुर में युवा बूथ अध्यक्षों ने भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक सिंह चीमा के समर्थन में प्रचार-प्रसार में किया। यहां प्रदीप राजपूत, अमन, मोहित श्रेष्ठ, रमेश देवली, प्रमोद ठाकुर, विक्रम दास, मुकेश कुमार, गौरव गुप्ता, चंदन बिष्ट, जसवंत नेगी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!