उत्तराखंड

भवाली में हुई भाजपा जिला कार्यसमिति बैठक

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नैनीताल। भवाली में भाजपा जिला कार्यसमिति बैठक हुई। जिसमें लोकसभा व निकाय चुनाव से जुड़ी तैयारियों के लिए प्लान लांच किया गया। वहीं 30 मई से 30 जून तक पार्टी महाजनसंपर्क अभियान चलाएगी, जिसमें भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेंगे। बुधवार को भवाली पालिका हाल में भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक हुई। जिसका शुभारंभ जिला प्रभारी कैलाश शर्मा, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट आदि ने किया। जिला प्रभारी कैलाश शर्मा ने कार्यकर्ताओ को पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। कहा कि एक महीने तक चलने वाले महाअभियान में पार्टी के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। पार्टी के सांसद विधायक से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता जिले में सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से मिलकर उन्हें मोदी सरकार की उपलब्धियां बताएंगे। प्रदेश में चल रहे विकास कार्यो की जानकारी जन जन तक पहुंचाई जाएगी। विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रम जिला मंडल शक्ति केंद्र के साथ ही बूथ स्तर तक आयोजित किए जाएंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने अपना मेगा प्लान लांच किया है। जिसके तहत 30 मई से 30 जून तक पार्टी महाजनसंपर्क अभियान के साथ हर घर दस्तक देगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से इस अभियान को सफल बनाने के लिए जुटाने का आह्वान किया। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, मेयर जोगेंद्र रौतेला, विधायक बंशीधर भगत, दीवान सिंह बिष्ट, राम सिंह कैड़ा, सरिता आर्या, साकेत अग्रवाल, हेमंत द्विवेदी, समीर आर्या, ब्लक प्रमुख आशा रानी, दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, शिवांशु जोशी, सुरेश भट्ट, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा, रेनू अधिकारी, नीमा बिष्ट, दिनेश आर्या, दवेंद्र ढेला, कार्तिक हर्बोला, अलका जीना, प्रकाश आर्या, मंडल अध्यक्ष पंकज अद्वेति, भुवन भट्ट, कमल नयन जोशी, मोहन सिंह बिष्ट, बालम सिंह मेहरा, मनोज भट्ट, राहुल चौहान, जुगल मठपाल, पवन भाकुनी, विजयलक्ष्मी चौहान, प्रतिभा जोशी, प्रगति जैन, वर्षा आर्या आदि मौजूद रहे।
51 प्रतिशत वोट का लक्ष्य तय करे कार्यकर्ता
बैठक में कार्यकर्ताओं से 51 प्रतिशत वोट लक्ष्य तय करने का आह्वान किया गया। जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने कहा चुनावों में पार्टी को 51 प्रतिशत के वोट का लक्ष्य लेकर चलना है। जिसके लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। बैठक में मुख्य फोकस मोदी सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए हुआ। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री नवीन भट्ट व रंजन बर्गली ने किया।
नौ साल में लोगों का जीवन कितना बदला इसका अध्ययन करेंगेरू भगत
जिला कार्यसमिति में पहुंचे कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने मीडिया को बयान जारी कर कहा कि मोदी सरकार अगले महीने में अपने नौ साल पूरे कर रही है। इन नौ सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश दुनिया में देश की ख्याति बढ़ी है। दुनिया के बड़े-बड़े देश नतमस्तक हैं। इस खास मौके पर भाजपा देशवासियों को मोदी सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभ बताने के लिए बड़े पैमाने पर 30 मई से 30 जून तक देशभर में जनसंपर्क अभियान चलाएगी। कहा महाजनसंपर्क अभियान के तहत कालाढूंगी विधानसभा के सभी पांच मंडलों का कार्यकर्ता सम्मेलन 29 मई को पार्वती बैंक्वेट हल कालाढूंगी में आयोजित किया जाएगा। सरकार के नौ सालों में लोगों का जीवन कितना बदला इसका अध्ययन भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!