कोटद्वार-पौड़ी

भाजपा ने कार्यकर्ताओं को पार्टी से किया निष्कासित

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल। विधानसभा चुनाव-2022 में पार्टी के खिलाफ काम करने वाले जनपद टिहरी गढ़वाल के दर्जनों कार्यकर्ताओं को भाजपा ने 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है। यह जानकारी देते हुये भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने बताया कि जनपद के 6 विधानसभाओं में जो पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पार्टी के खिलाफ काम करते रहे और मनाने के बाद भी नहीं माने उन्हें भाजपा ने पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया है। निष्कासित किये गये कार्यकर्ता व पदाधिकारियों में बेबी असवाल, दर्शन लाल आर्य, प्रताप सिंह सजवाण, जगतंबा बेलवाल, धर्म सिंह रावत, नरेश नेगी, सत्येंद्र धनोला, विनोद सेमवाल, भूपेंद्र चौहान, हरि पुंडीर, शिवराज सिंह सजवाण, अजय पाल नेगी, भगवान सिंह पंवार, सुरजन सिंह राणा, राजेंद्र थपलियाल, मनवर रावत, बलबीर नेगी, बलवंत मखलोगा, विनोद चमोली, भोला सिंह परमार, महावीर पंवार, कुंवर सिंह असवाल, भजन रावत, नरेंद्र रावत, राकेश सजवाण, भरत सिंह चौहान, रविंद्र कोहली, शीशपाल गुसाईं, चंदन रावत, गणेश नेगी, रणवीर राणा, अमर सिंह, मार्कण्डेय कोहली, मीना नेगी, देवेश्वर सेमल्टी, दिनेश चमोली, पवन रावत, बुद्धि सिंह राणा, रोशनी पडियार, शाखा राणा, विजय चौहान, कलम सिंह पडियार आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!