कोटद्वार-पौड़ी

भाजपा सरकार विकास करती तो तीन-तीन मुख्यमंत्री बदलने की जरूरत नहीं होती: रावत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं गढवाल मंडल चुनाव प्रभारी रणजीत सिंह रावत ने आरोप लगाते हुए कहा कि केन्द्र एवं राज्य में सरकार महंगाई, बेरोजगारी, महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों पर अंकुश लगाने में नाकाम रही है। भाजपा सरकारें सिर्फ जाति एवं धर्म के नाम पर समाज को आपस में लड़वाकर वोट बैंक की राजनीति में विश्वास करती है, भाजपा का देश एवं राज्य के विकास से कोई लेना देना नहीं है। जबकि कांग्रेस हमेशा ही विकास की बात करती है। उन्होंने कांग्रेंस के कार्यकर्ताओं से 2022 विधानसभा चुनाव में कांगे्रस को सत्ता में वापसी करने के लिए जीजान से जुटने का आह्वान किया। भाजपा सरकार अगर प्रदेश में विकास करती तो उन्हें तीन-तीन मुख्यमंत्री बदलने की जरूरत नहीं थी।
पटेल मार्ग स्थित एक वैडिंग प्वाइंट में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं गढवाल मंडल चुनाव प्रभारी रणजीत सिंह रावत ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार की गलत नीतियों के चलते महंगाई चरम पर पहुंच गयी है, लगातार गैस एवं पेट्रोल, पदार्थो के दामों में हो रही बढ़ोत्तरी से गरीब आदमी का जीना दूभर हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक साल में दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा करने वाली केंद्र सरकार अभी तक अपना वादा नहीं निभा पायी है, जिससे देश में बेरोजगारों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि जिन उद्योगों एवं प्रतिष्ठानों को कांग्रेस सरकार ने बनाया था, मोदी सरकार उन्हीं प्रतिष्ठानों को बेच रही है, जो कि देश के लिए दुर्भाग्यूपर्ण है। मोदी सरकार विकास की बजाय सिर्फ जाति एवं धर्म के नाम पर देश के लोगों का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में भी भ्रष्टाचार चरम पर है, विकास के नाम पर सिर्फ बयानबाजी हो रही है, धरातल पर अभी तक एक भी विकास कार्य नहीं हो पाया है। महिलाओं के साथ अत्याचार एवं उत्पीड़न के मामलों में बढ़ोत्तरी होने से महिलाओं में असुरक्षा का भाव पैदा हो रहा है। बेरोजगार रोजगार की तलाश में सड़कों की खाक छान रहे है, रिक्त पदों पर अभी तक कोई विज्ञप्ति जारी नहीं की गयी है। प्रदेश में खनन एवं शराब माफियाओं का बोलबाला हो रखा है, जिन्हें प्रदेश सरकार के मंत्रियों का संरक्षण मिल रहा है। इस मौके पर पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, महापौर श्रीमती हेमलता नेगी, जिलाध्यक्ष डा़ॅ चंद्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती गीता नेगी, महानगर महिला अध्यक्ष श्रीमती शकुंतला चौहान, यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अमित राज सिंह, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत, विधानसभा संयोजक साबर सिंह नेगी, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, महेंद्र पाल सिंह रावत, नसीम अहमद, दलीप सिंह रावत, सरदार महेंद्र सिंह, गीता सिंह, पार्षद अनिल रावत, गिंदी दास, विपिन डोबरियाल, सूरज प्रसाद कांति, विवेक शाह, प्रकाश चंद्र लखेडा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!