कोटद्वार-पौड़ी

युवाओं का शोषण कर रही भाजपा सरकार

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी का संगठन को मजबूत करने और युवा विरोधी भाजपा सरकार के खिलाफ युवाओं को एकजुट करने के उद्देश्य से गढ़वाल दौरा कोटद्वार से आरंभ हो चुका है। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर युवाओं के शोषण का आरोप लगाया। कहा कि सरकार युवाओं की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। इसके लिए प्रदेश की जनता को एकजुट होने की आवश्यकता है।
शनिवार को कोटद्वार पहुंचने पर एनएसयूआई और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए विकास नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार और घोटालों में लिप्त है। सरकार बेरोजगारों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है, जिसका पता अधिकांश प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने से चल जाता है। वहीं नकलरोधी कानून पास होने पर बीजेपी कार्यकर्ता आभार रैली निकालकर युवाओं और जनता को भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंकिता हत्याकांड की सीबीआई से जांच से भी सरकार अपने हाथ पीछे खींच रही है। प्रदेश सरकार के इसी अड़ियल रूख के खिलाफ एनएसयूआइ जागरूकता अभियान चलाकर पूरे प्रदेश में शीघ्र ही आंदोलनात्मक कार्यक्रम प्रारंभ करेगी। प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, पूर्व राज्यमंत्री विजयनारायण सिंह, पूर्व प्रदेश सचिव एनएसयूआई अभय कैंत्यूरा, पूर्व जिलाध्यक्ष यूथ कांग्रेस अमितराज सिंह, प्रवेश रावत, मंदीप पटवाल और बलबीर सिंह रावत आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!