अधिकारों का दुरूपयोग कर रही भाजपा सरकार: हरीश रावत

Spread the love

ऋषिकेश। नगर पंचायत स्वर्गाश्रम के निवर्तमान अध्यक्ष माधव अग्रवाल को जिला बदर किए जाने पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने नाराजगी जताई। इसके विरोध में उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं संग उपवास रखा। सोमवार को देहरादून डिफेन्स कॉलोनी स्थित आवास पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक घंटे का मौन रख उपवास किया। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत स्वर्गाश्रम के निवर्तमान अध्यक्ष व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माधव अग्रवाल, सभासद पति मुरलीधर शर्मा एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर भाजपा सरकार द्वारा गुंडा ऐक्ट लगाकर उन्हें जिला बदर किया गया है, जो निंदनीय है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने अधिकारों का दुरुपयोग करते हुए विपक्ष को कमजोर करने के लिए हथकंडे अपना रही है‌। उत्तराखंड में राजनैतिक विरोधियों के खिलाफ एक नया अस्त्र उपयोग में लिया जा रहा है। पुलिस प्रशासन का दुरुपयोग अब राजनीतिक कार्यकर्ताओं के खिलाफ हो रहा है। भाजपा और उनकी सरकारें देश में लोकतंत्र के ध्वजवाहक विपक्ष को रौंदने में लगी हुई है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से इस मामले पर आंदोलन करने को कहा। मौन प्रदर्शन में ऋषिकेश महानगर अध्यक्ष राकेश सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी बीएस पयाल, प्रदेश सचिव शैलेन्द्र बिष्ट, संगठन महामंत्री ऋषि सिंघल, ब्लॉक अध्यक्ष रुकम पोखरियाल, नगर अध्यक्ष स्वर्गाश्रम आदेश तोमर, अनीश, कृष्ण बिष्ट, मुरली शर्मा, रामदास, हुकम सिंह, अमित झा, दर्शन रावत, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष श्याम सिंह चौहान, आनंद महरा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *