भाजपा हार के डर से टाल रही चुनाव

Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री नवीन जोशी ने निकाय चुनाव में देरी को लेकर कहा कि भाजपा हार के डर से चुनाव टाल रही है। उन्होंने सोमवार को जनसंवाद कार्यक्रम के तहत जाखन वार्ड में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से मुलाकात की। कहा कि सरकार निकास चुनाव नहीं करना चाहती है। इससे देहरादून शहर की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। कांग्रेस लगातार इन मामलों को उठा रही है। स्मार्ट सिटी के नाम पर दून के साथ जो धोखा हुआ है, इसका जवाब भी जनता निकाय चुनाव में देने के लिए तैयार बैठी है। इसलिए भाजपा निकाय चुनाव को टालने लगी है। जाखन में जनसंवाद में राजकुमार जायसवाल, आशीष नौटियाल, प्रवीन भारद्वाज, अनुपमा भारद्वाज, विपिन कुमार, ओम शर्मा, सुधीर चौधरी, जितेंद्र सिंह बिष्ट, धीरज शाही, मृत्युंजय कुमार, राम आश्रय समेत अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *