Uncategorized

भाजपा के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में दो पूर्व मुख्यमंत्रियों को जगह

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

-पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत के साथ ही कांग्रेसराज में सीएम रह चुके विजय बहुगुणा भी शामिल
अल्मोड़ा। भाजपा के स्टार प्रचारकों की टॉप-30 लिस्ट में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का नाम गायब होने के बाद सत्तापक्ष के गलियारों में मची हलचल पर देर रात हाईकमान ने किरकिरी से बचने के लिए तुरंत फुरंत नई सूची जारी की। इसमें पूर्व सीएम त्रिवेंद्र के साथ ही कांग्रेसराज में मुख्यमंत्री रहे विजय बहुगुणा का नाम भी जोड़ा गया। बीते बुधवार को भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से सल्ट विधानसभा के उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी। इसमें प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री डा. रमेश पोखिरियाल निशंक समेत 30 मंत्री व सांसद शामिल किए गए। इनमें हरीश रावत सरकार में बगावत कर भाजपा में शामिल हुए नेताओं को भी जिम्मा दिया गया। मगर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र का नाम नहीं दिया गया। इस पर देर शाम तक सियासी गलियारों व भाजपाइयों भी खासी चर्चा रही। सल्ट उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी के प्रचार में जुटे पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी सकते में आ गए थे। मगर रात में ही पहली सूची को निरस्त कर दूसरी लिस्ट जारी की गई। इसमें त्रिवेंद्र के साथ ही कांग्रेसराज में सीएम रह चुके विजय बहुगुणा को भी शामिल कर लिया गया। जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि दोनों पूर्व मुख्यमंत्रियों को स्टार प्रचारकों की सूची में जगह दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!