Uncategorized

भाजपा कार्यालय का घेराव करने जा रहे युकां कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हरिद्वार। बढ़ती महंगाई के विरोध में भाजपा कार्यालय का घेराव करने जा रहे यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने कॉलोनी का गेट बंद कर रोक दिया। इस दौरान पुलिस के साथ हुई धक्कामुक्की के बाद कार्यकर्ताओं ने गेट पर ही बैठकर धरना-प्रदर्शन किया। करीब डेढ़ घंटे बाद कार्यकर्ता वहां से लौटे। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष रवि बहादुर ने कहा कि दिनों दिन महंगाई बढ़ती जा रही है। केंद्र और प्रदेश सरकार महंगाई को काबू करने में नाकाम साबित हो रही। पूर्व मंत्री किरणपाल वाल्मीकि ने कहा कि कांग्रेस शासन के समय ही लोगों को सस्ता सामान मिला। जबकि अब दैनिक उपभोग की वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस सचिव राजबीर चौहान ने कहा कि बीजेपी की सरकारों ने देश और प्रदेश के सिस्टम को बर्बाद कर दिया है। जिस प्रकार सरकारी तंत्र को बर्बाद किया जा रहा है उससे आने वाले समय में युवा बेरोजगार होकर धक्के खाएगा। कहा कि इस सरकार ने समाज और देश की एकता को बहुत नुकसान पहुंचाया है जिसकी भरपाई के लिए हमें बहुत संघर्ष करना पड़ेगा।
पीसीसी सदस्य अनिल भास्कर ने कहा कि मदन कौशिक को मंत्रिमंडल से बाहर कर भाजपा ने साफ कर दिया है कि उन्हें अपने ही मंत्री पर विश्वास नहीं है। भास्कर ने कहा कि जनता सब देख रही है और इसका जवाब आने वाले चुनाव में देगी। पार्षद उदयबीर सिंह ने कहा कि महंगाई और भ्रष्टाचार अब सिर के ऊपर हो चुका है और इसके लिए युवा कांग्रेस अब चैन से बैठने वाली नहीं है। सुन्दर मनवाल व वरुण बालियान ने कहा कि समय आ गया कि भाजपा को सत्ता से उखाड़ने के बाद ही समस्याओं का समाधान संभव है। इसके लिए आमजन को भी संघर्ष से जोड़ा जायेगा।
विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष विमला पांडे, नितिन तेश्वर, शुभम अग्रवाल, संजय शर्मा, विभाष मिश्रा, सुनील कुमार सिंह, मेहरूफ सलमानी, आकाश भाटी, राजेन्द्र भवर, विकास चंद्र, जगदीप असवाल, मोहित चौधरी, विनोद चंचल, संजीव चंचल, तनवीर कुरैशी, दिलशाद, मुस्तफा, विष्णु पाण्डेय, नितिन सौदाई, विनीश डबराल, विकास चंद्र, रवि बाबू शर्मा, शानू गिरी, शुभम जोशी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!