भाजपा नेता उनियाल ने जनसम्पर्क कर मांगे वोट

Spread the love

रुद्रप्रयाग : केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल के प्रचार में सोमवार को भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल ने अनेक गांवों में भ्रमण कर वोट मांगे। उन्होंने कालीमठ घाटी के दूरस्थ चौमासी में भाजपा शक्ति केंद्र और बूथ कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रत्याशी के चुनाव के लिए कार्य योजना बैठक की। इस दौरान भाजपा नेता कमलेश उनियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है। दिव्य केदारपुरी का निर्माण किया गया है। जल्द ही केदारनाथ के लिए रोपवे बनाया जाएगा। कालीमठ घाटी के कालीमठ, कोटमाग्राम, पंचायत स्यांसू, ग्राम पंचायत जलमाला, भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ टोली बैठक की। इस मौके पर कोटद्वार विधानसभा के पूर्व विधायक शैलेंद्र रावत, प्रवासी कार्यकर्ता मनोज नेगी, शक्ति केंद्र संयोजक दिनेश रावत, प्रधान मोहन राणा, प्रधान भगवान सिंह, कुलदीप, रामचन्द्र राणा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *