कैबिनेट मंत्री ने भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगे वोट

Spread the love

रुद्रप्रयाग : केदारनाथ विस उप चुनाव में भाजपा के लिए स्टार प्रचारक के रूप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य भी केदारघाटी पहुंच गई है। सोमवार को उन्होंने कई गांवों में जाकर जनसम्पर्क किया और पार्टी प्रत्याशी आशा नौटियाल ने लिए वोट मांगे। इस दौरान उन्होंने गांवों में सभाएं भी की। सोमवार को रेखा आर्य केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के हाट, झटगढ़, गदनू, फलई, सिल्ला बमणगांव आदि क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र एवं राज्य की योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की समस्याएं सुनी और उनके शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिया। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि केदारनाथ विधानसभा के उप चुनाव में पार्टी प्रत्याशी आशा नौटियाल को समर्थन देते हुए विजय दिलाएं। वे स्वयं अपने स्तर और मैं स्वयं क्षेत्र की सभी समस्याओं का समाधान करने का पूरा प्रयास करेंगे। कहा कि रास्ते, बिजली, जंगली जानवर, पेयजल आदि समस्याओं का हर संभव हल किया जाएगा। उन्होंने जनता से मिलते हुए पार्टी प्रत्याशी के लिए वोट मांगे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *