ऋषिकेश। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का गुरुवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर आगमन हुआ। एयरपोर्ट से लेकर देहरादून तक विभिन्न जगहों पर भाजपाइयों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का फूल-मालाओं से स्वागत किया। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। विधायक प्रेमचंद ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के उत्तराखंड प्रवास को संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व का मार्गदर्शन प्रदेश के कार्यकर्ताओं के लिए सदैव ऊर्जा का स्रोत रहा है और इस दौरे से संगठन को नई दिशा एवं मजबूती मिलेगी। तत्पश्चात ऋषिकेश विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट के बाहर टी-प्वॉइंट पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मौके पर ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, मंडल महामंत्री नितिन सक्सेना, दीपक बिष्ट, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध शर्मा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष निवेदिता सरकार, वीरभद्र मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, महामंत्री पुनीता भंडारी, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष विनय पासवान, पिंकी धस्माना आदि उपस्थित रहे। भानियावाला में राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मौके पर रायवाला मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, मंडल महामंत्री मनोज डंगवाल, सुंदरलाल गौड़, मंडल मंत्री मनोज शर्मा, अनीता राणा, सोबन सिंह कैंतूरा तथा श्यामपुर मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन पोखरियाल, मंडल महामंत्री सतपाल राणा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपा राणा, मंडल उपाध्यक्ष उमेश रौथाण आदि उपस्थित रहे।