बिग ब्रेकिंग

चम्पावत के भाजपा विधायक गहतोड़ी ने दिया त्यागपत्र, कहा- नहीं कोई निजी स्वार्थय प्रदेश का चाहते हैं विकास

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। चम्पावत के भाजपा विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने विधानसभा सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने त्यागपत्र विधानसभा अध्यक्षातु खंडूड़ी भूषण को सौंपा, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। गहतोड़ी ने कहा कि वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए सीट छोड़ रहे हैं। सीट छोडने के पीटे उनका कोई निजी स्वार्थ नहीं है। वह केवल क्षेत्र व प्रदेश का विकास चाहते हैं। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि पार्टी जल्द गहतोड़ी के लिए कोई भूमिका तय करेगी। देर शाम विधानसभा ने चम्पावत विधानसभा सीट को रिक्त घोषित कर दिया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए चम्पावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी पहले ही सीट छोडने की पेशकश कर चुके थे। इंतजार भाजपा केंद्रीय नेतृत्व की तरफ से हरी झंडी मिलने का था। केंद्रीय नेतृत्व से सहमति मिलने के बाद गुरुवार सुबह विधायक कैलाश गहतोड़ी विधानसभा अध्यक्ष के यमुना कालोनी स्थित आवास पर पहुंचे। यहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास व सौरभ बहुगुणा पहले से ही मौजूद थे। यहां उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष को त्यागपत्र सौंपा। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में कैलाश गहतोड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ऊर्जावान हैं। छह माह पहले जब चुनावी आकलन चल रहा था, उस समय भाजपा कुछ पिछड़ती नजर आ रही थी।
उनके कुशल नेतृत्व में पार्टी ने चुनाव में दो-तिहाई बहुमत प्राप्त किया। जो करिश्मा करता है, उसे प्रतिफल मिलना चाहिए। चम्पावत की जनता भी चाहती है कि युवा मुख्यमंत्री को मौका मिले। चम्पावत विकास की दृष्टि से पिछड़ा क्षेत्र है। मुख्यमंत्री के आने से यहां विकास की बयार बहेगी। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि पार्टी कार्यकत्र्ताओं की बैठक में यह प्रस्ताव आया कि मुख्यमंत्री चम्पावत से चुनाव लड़ें। विधायक कैलाश गहतोड़ी ने भी यही इच्छा जाहिर की। इसके बाद केंद्रीय नेतृत्व को इस संबंध में अवगत कराया गया। इसी क्रम में उन्होंने इस्तीफा दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!