उत्तराखंड

नरेंद्रगनर में भाजपा प्रदेश महामंत्री का स्वागत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नई टिहरी। नवनियुक्त भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य राम कोठारी का पहली बार गृह जनपद पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। नरेंद्रनगर पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष कोठारी, जिला प्रभारी मुकेश कोहली, सह प्रभारी रमेश चौहान का पालिकाध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार ने बुके भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर नवनियुक्त महामंत्री आदित्य राम कोठारी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, वह उसका पूरी ईमानदारी व दृढ़ता के साथ निर्वहन करेंगे। कहा कि उनका पूरा ध्यान नगर निकाय व नगर पालिका के चुनाव पर रहेगा। जिसके बाद लोकसभा चुनाव की तैयारियां की जाएंगी। स्वागत करने वालों में ब्लक प्रमुख राजेंद्र भंडारी, चंबा शिवानी बिष्ट, वरिष्ठ भाजपा नेता राजपाल पुंडीर, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र नेगी, सभाषद साकेत बिजल्वाण, विनीता देवी, आशा टम्टा, ममता देवी, सरोजनी देवी, अनुसूचित मोर्चा महामंत्री प्रेमलाल टम्टा, दर्शन लाल शाह, नरपाल भंडारी, मदन पंवार, व्यापार मंडल अध्यक्ष आगराखाल धर्मानंद रतूड़ी, यशपाल राणा, आशुतोष रतूड़ी, वीर विक्रम सिंह रावत आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!