उत्तराखंड

भाजपा महिला मोर्चा ने किया कन्या पूजन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हरिद्वार। भाजपा महिला मोर्चा ने रविवार को जिले के सभी मंडलों में कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित किया। हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने सभी कन्याओं को देवी दुर्गा का रूप बताते हुए कहा कि भाजपा सदैव से ही महिलाओं के लिए चिंता करती है।
केंद्र सरकार में नरेंद्र मोदी के द्वारा एवं प्रदेश सरकार में मुख्यमंत्री के द्वारा लगातार महिलाओं के हित में नई-नई योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को सदैव ही महिलाओं का आशीर्वाद मिला है। उन्होंने बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ को लेकर सभी को संबोधित किया और सभी महिलाओं को भाजपा द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। बतौर विशिष्ट अतिथि भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रितु खंडूरी ने सभी कन्याओं को तिलक लगाया। उनके पैर धोए एवं सभी को उपहारों का वितरण किया। कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री अनु कक्कड़ ने किया। तीनों मंडलों एवं 37 वार्ड से महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं वार्ड की महिला मोर्चा की टीम ने इस कन्या पूजन के कार्यक्रम में विशेष भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!