कोटद्वार-पौड़ी

निराशाजनक रहे भाजपा के पांच साल: सुरेंद्र

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र सिंह ने की पत्रकारों से वार्ता
जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पांच वर्ष निराशाजनक रहे हैं। विकास के नाम पर भाजपा ने केवल जनता को गुमराह करने का कार्य किया। कहा कि चौबट्टाखाल विधानसभा में भी भाजपा का विकास कहीं नजर नहीं आ रहा। ऐसे में विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी की जीत निश्चित है।
शुक्रवार को सतपुली में पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि विकास का वादा करने वाली भाजपा सरकार के पांच साल काफी निराशजनक रहे। पर्वतीय क्षेत्रों में ग्रामीण मूलभूत सुविधा को तरस रहे हैं। कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त जनता ने चौबट्टाखाल में परिवर्तन का मन बना लिया है। ग्रामीणों की समस्याएं जस की तस पड़ी हुई हैं। जनता को केवल कांग्रेस से ही विकास की उम्मीदें हैं। कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी केशर सिंह नेगी भारी बहुमतों से जीतेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!