उत्तराखंड

भाजपा की विजय संकल्प यात्रा में 25-30 हजार लोगों के शामिल होने का दावा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रप्रयाग। भाजपा की विजय संकल्प यात्रा को लेकर रुद्रप्रयाग जनपद में पार्टी द्वारा तैयारियां की जा रही है। जिला संगठन द्वारा यात्रा को भव्य और बेहतर बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी दी गई हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल ने बताया कि यात्रा में करीब 25 से 30 हजार लोग शामिल होंगे। यात्रा के माध्यम से लोगों तक संदेश पहुंच जायेगा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा भारी बहुमत से पुन: सत्ता पर वापसी करेगी। प्रदेश में भाजपा की विजय संकल्प यात्रा शुरू हो गई है। यात्रा हर जनपद में पहुंचकर कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने का काम कर रही है। रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल ने बताया कि जनपद में 24 दिसम्बर को जिले के प्रवेश द्वार खांकरा में यात्रा का भव्य तरीके से स्वागत किया जायेगा। इसके बाद रुद्रप्रयाग नगर मंडल की ओर से रैंतोली, जखोली, सिद्घसौड और तिलवाड़ा मण्डल के कार्यकर्ताओं के साथ तिलवाड़ा कस्बे में रोड शो और अगस्त्यमुनि में जनसभा का आयोजन किया जायेगा। फिर विजय संकल्प यात्रा चन्द्रापुरी-भीरी होते हुए ऊखीमठ ओंकारेश्वर मन्दिर में दर्शन के बाद रोड शो करते हुए चोपता से चमोली जनपद को प्रस्थान करेगी। यात्रा पुन: 26 दिसम्बर को यात्रा रुद्रप्रयाग जिले के नागरासू घोलतीर में प्रवेश करेगी, जहां भव्य स्वागत कर रुद्रप्रयाग में रोड शो के बाद पौड़ी जिले के लिए प्रस्थान करेगी। रुद्रप्रयाग में रोड शो के दौरान 25 से 30 हजार लोग यात्रा में उमड़ेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि केदारनाथ व रुद्रप्रयाग विधानसभा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में यात्रा आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारियां की जायेंगी। विजय संकल्प यात्रा में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजय वर्गीय, पूर्व सांसद बलराज पासी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, सांसद गढ़वाल तीरथ सिंह रावत, काबीना मंत्री ड़ धन सिंह रावत मौजूद रहेंगे। यात्रा के जिला संयोजक विधायक भरत सिंह चौधरी रहेंगे। उन्होंने बताया कि विजय संकल्प यात्रा को जिले में भव्य स्वागत की तैयारियों के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गई। प्रत्येक मण्डल के प्रत्येक बूथ से कार्यकर्ता यात्रा में शिरकत करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी मण्डल अध्यक्ष व प्रभारी की होगी। पत्रकार वार्ता में विजय संकल्प यात्रा की जिला प्रमुख अमरदेई शाह, जिला मीडिया प्रमुख ओम प्रकाश बहुगुणा मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!