उत्तराखंड

भाजपा की कार्यसमिति बैठक गांव चलो अभियान पर केंद्रित

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

काशीपुर। भाजपा के तीनों मंडलों की अलग-अलग स्थानों पर हुई कार्यसमिति बैठक गांव चलो अभियान पर केंद्रित रहीं। इनमें बताया कि नौ से 11 फरवरी तक पार्टी के निर्देश पर गांव चलो अभियान चलाया जाएगा। रविवार को भाजपा नगर मंडल की ब्लक सभागार, महुआडाबरा मंडल की नादेही चीनी मिल गेस्ट हाउस में और मेघावाला मंडल की कुंडा स्थित साधना होटल में कार्यसमिति बैठक हुई। इसमें एससी आयोग अध्यक्ष मुकेश कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोज पाल, खड़क सिंह समेत जिला महामंत्री मोहन बिष्ट ने 24 कार्यों के बारे में जानकारी दी। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोज पाल ने बताया राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी द्वारा 9 से 11 फरवरी तक गांव चलो अभियान का आयोजन किया जाएगा। भाजपा यह कार्यक्रम चुनाव में जीत के लिए नहीं बल्कि प्रतिशत बढ़ाने के लिए कर रही है। अभियान के तहत प्रत्येक बूथ पर पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहकर पार्टी की नीति, सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देंगे। यहां राजकुमार चौहान, गौतम गिरी, राजकुमार गुंबर, ड़ एमपी सिंह, विनीत चौहान, गौरव प्रजापति, महेश प्रजापति, योगराज सिंह, सुधीर बिश्नोई, अशोक खन्ना, विजयपाल सैनी, मनप्रीत लाडी, रणवीर चौधरी, धनंजय आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!