उत्तराखंड

भाकियू लोकशक्ति उत्तराखण्ड, ने किया किसान सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून(। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति, उत्तराखण्ड के तत्वावधान में आज उत्तरांचल प्रेस क्लब, देहरादून में किसान सम्मेलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र दत्त शर्मा ने की तथा संचालन प्रदेश महासचिव नदीम इस्लाम ने किया।
समारोह को सम्बोधित करते हुए विशिष्ठ अतिथि पूर्व न्यायमूर्ति हाईकोर्ट उत्तराखंड राजेश टंडन ने कहा कि किसान देश की मां है, हमारे अन्नदाता हैं, हमे यू का आदर करना चाहिए, किसानों का देश समाज में एक महत्वपूर्ण योगदान है, किसान न हो तो लोगों का पेट भरना भी मुश्किल है। सरकार द्वारा किसानों को इंटरेस्ट फ्री कर्ज देना चाहिए जिससे व मेहनत करके अपने खेतों में काम करके ज्यादा से ज्यादा अन्न पैदा कर सकें।
भा कि यूनि लोकशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्योराज सिंह भाटी ने कहा कि आज किसानों को उसकी फसल का उचित दाम नहीं मिल रहा है, षिाण माफ नहीं किया जा रहा है। आवारा पशु खेती को भारी नुकसान पहुंचा रहे है।
आपदा प्रबन्धन राज्यमंत्री विनय रोहिला ने कहा कि हमारा देश और प्रदेश उन्नति के शिखर पर पहुंच रहा है, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश उन्नति के शिखर पर है विश्व में भारत का डंका बज रहा है। किसानों की अधिकतर समस्याओं पर केन्द्र और प्रदेश पूरा ध्यान दे रहा है।
इस अवसर पर देवभूमि पत्रकार यूनियन के प्रदेश महासचिव डा़ वी़डी़शर्मा, अमित त्यागी प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तराखंड, अनुराग गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष उत्तरप्रदेश, विशंभर नाथ बजाज वरिष्ठ समाजसेवी, प्रताप नागर राष्टीय कोषाध्यक्ष, ठाठ सिंह राणा जिलाध्यक्ष सहारनपुर आदि ने भी अपने क्रान्तिकारी विचार रखे।
किसान यूनियन द्वारा विभिन्न क्षेत्रों के लगभग 25 लोगों को शाल, प्रशस्ति पत्र एवं मोमेन्टो देकर सम्मानित किया। जिसमें कोरोनेशन अस्पताल के ड़ पंकज कोहली, ड़ चिराग बहुगुणा, नर्सिंग अफिसर सुनीता गोयल, डा़गरिमा कोठियाल, डा़रंगलाल यादव, अमित त्यागी, वरिष्ठ पत्रकार ड़वी़डी़शर्मा, उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय राणा और देहरादून पुलिस के जवान गजेंद्र चौहान आदि को सम्मानित किया।
सम्मेलन को सफल बनाने में पं़ सुभाष जोशी भागवताचार्य, एड़ नरेश कुमार गुप्ता मीडिया प्रभारी, जगराम सिंह, नीरज शर्मा, सुनील कश्यप, डा नरेश चौधरी, संजय चौधरी, जाकिर अली, रूचिका गुप्ता, बलवन्त सिंह बरला, सुलेख सैनी, हरिष्ण किमोठी ब्रहामचारी, सूर्यप्रकाश भट्ट, मौ यामीन, डोनिश, ओम प्रकाश मेहरा, वसीम अहमद गुडडू चौधरी अनुज तोमर, मुकेश सैनी, जाहिद अली, शाह विलायत अली, पंकज मौर्य, पिंकी नर्सरी, मोहन दत्त भट्ट, शालिनी सोहेल, चरनजीत चढ्ढा, मौ महबूब, रियासत जिलाध्यक्ष हरिद्वार, इमरान खान, सुखपाल चौहान, धर्मेन्द्र प्रसाद, मुकेश साहनी, संदीप भारती, अजय त्यागी जिलाध्यक्ष मेरठ, शिवकुमार चौहान सहारनपुर, नवीन जोशी, रजत शर्मा आदि का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!