उत्तराखंड

ब्लाक अधिवेशन कर ब्लाक कार्यकारिणी गठित की गई

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

 

नई टिहरी। आखिर लंबी जद्दोजेहाद के बाद राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड की ब्लक इकाईयों का अधिवेशन कर ब्लाक कार्यकारणियों का गठन किया गया। अधिवेशन में अध्यापकों ने उत्साह से प्रतिभाग किया। संगठन हित में ब्लक स्तरों का अधिवेशन संपन्न करवाकर कार्यकारणियां गठित की गई हैं।

ब्लाक अधिवेशन में राजकीय शिक्षक संघ ब्लक इकाई जाखणीधार का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। जिसमें अध्यक्ष रजनीश नौटियाल, उपाध्यक्ष पुरुष धर्मेंद्र पंवार, उपाध्यक्ष महिला सरोजिनी मंगाई, ब्लक मंत्री कुशाल सिंह बगियाल, संयुक्त मंत्री पुरुष पंकज डंगवाल, संयुक्त मंत्री महिला नीलम नेगी और आय व्यय निरीक्षक लक्ष्मी प्रसाद पुरोहित मनोनीत हुए। ब्लक अधिवेशन देवप्रयाग में शिक्षक संघ के अध्यक्ष दया सागर उनियाल, उपाध्यक्ष पुरूष रामनाथ सिंह, उपाध्यक्ष महिला यशोदा जोशी, मंत्री धनवीर रमोला, संयुक्त मंत्री पुरूष ओमप्रकाश, संयुक्त मंत्री महिला शीतल डोभाल और आय व्यय निरीक्षक भगवान सिंह बनाये गये।

राजकीय शिक्षक संघ ब्लक कीर्तिनगर के अधिवेशन में ब्लाक अध्यक्ष पद पर सतीश बलूनी अध्यक्ष निर्वाचित हुये। मंत्री पद पर संदीप मैठाणी निर्वाचित हुये। उपाध्यक्ष महिला अंजू रानी, उपाध्यक्ष पुरूष जयंती बल्लभ, संयुक्त मंत्री पुरूष सुनील कंडारी, संयुक्त मंत्री महिला आरती पंवार और आय-व्यय निरीक्षक मदन मोहन रावत बनाये गये।

ब्लक अधिवेशन थौलधार में राजकीय शिक्षक संघ में ब्लाक अध्यक्ष विजय प्रकाश गुसांई, उपाध्यक्ष पुरूष कुलविंदर सिंह, उपाध्यक्ष महिला मंजू रमोला, मंत्री अमरजीत, संयुक्त मंत्री पुरूष धर्मेंद्र पंवार, संयुक्त मंत्री महिला नीरा मिश्रा औरआय-व्यय निरीक्षक प्रभाकर डंगवाल बनाये गये। ब्लाक कार्यकारिणी के पदाधिकारी चुने जाने वाले अध्यापक-अध्यापिकों को शुभकामनायें व सहयोग के आभार जताया गया। चुनाव कार्यक्रम जिला कार्यकारिणी राजकीय शिक्षक संघ टिहरी गढ़वाल के जिलाध्यक्ष श्याम सिंह, जनपद मंत्री लक्ष्मण रावत, जिला प्रवक्ता कमल नयन रतूड़ी, कोषाध्यक्ष प्रदीप रावत, कार्यालय मंत्री शीशपाल कंडियाल तथा कार्यकारिणी सदस्य शीशपाल भंडारी की देखरेख में संपन्न करवाए गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!