जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि नजीबाबाद चौक से स्टेशन की ओर जाने वाले मार्ग पर पेट्रोल पंप के निकट बने यात्री शेड में एक बुजुर्ग व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ है। पुलिस ने घटना स्थल से व्यक्ति को राजकीय बेस चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।