बरसात में होटल और होमस्टे में नहीं आ रही है बुकिंग

Spread the love

उत्तरकाशी। बरसात सीजन में गंगोत्री और यमुनोत्री यात्रा रूट पर होटलों व होमस्टे में यात्रियों व पर्यटकों की बुकिंग नहीं आ रही है। साथ ही पर्यटन स्थल हर्षिल में भी बहुत कम यात्री देखने को मिल रहे हैं। हालांकि गंगोत्री में कांवड़ यात्रियों की अच्छी भीड़ देखने को मिल रही है लेकिन यमुनोत्री और गंगोत्री हाईवे पर बदहाल सड़कें इन दिनों यात्रियों व पर्यटकों की राह रोक रही है।
बरसात शुरू होते ही चारधाम यात्रा में बहुत अधिक कमी देखने को मिलती है। इन दिनों गंगोत्री धाम में कांवड़ यात्रियों की अच्छी भीड़ देखने को मिल रही है। लेकिन उनकी संख्या भी प्रतिदिन 1500 से 2000 तक है। इसके साथ ही गंगोत्री यात्रा रूट सहित यमुनोत्री धाम यात्रा रूट व हर्षिल में होटलों व होमस्टे में सन्नाटा पसरा हुआ है। इन दिनों बरसात के दौरान सबसे अधिक यमुनोत्री हाईवे पर यात्रियों सहित स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पालीगाड से लेकर जानकीचट्टी तक सिलाई बैंड, पाली, स्यानाचट्टी सहित जंगलचट्टी, दुर्बिल बैंड हर दिन सड़कें बंद हो रही है।
दूसरी ओर गंगोत्री हाईवे पर पापड़गाड, नालूपानी, हेलगुगाड और डबरानी में सड़कें धंसने सहित भूस्खलन बड़ी मुसीबत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *