दुधारू गाय को सांप ने काटा, मौत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
थलीसैंण : थलीसैंण बाजार में एक दुधारू जर्सी गाय की सांप के काटने से मौत हो गई। पशुपालक दूध बेचकर ही अपने परिवार का भरण पोषण करता है, लेकिन गाय की मौत होने की वजह से पशुपालक के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। पशुपालक ने वन विभाग से उचित मुआवजा देने की मांग की है।


बुधवार को पशुपालक राकेश ढौंडियाल पुत्र चैतराम ढौंडियाल की दुधारू जर्सी गाय को सांप ने काट दिया। कुछ ही मिनट में गाय की मौत हो गई। पशुपालक राकेश ढौंडियाल ने बताया कि कुछ माह पूर्व ही वह जर्सी गाय को 68 हजार रूपये में खरीद कर लाये थे और दूध बेचकर ही परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। पशुपालन ही उनकी आजीविका का एकमात्र साधन है। सूचना पर उप वन क्षेत्र अधिकारी होली लाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण कर अग्रिम कार्यवाही की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *