उत्तराखंड

किताबें स्वस्थ्य व शिक्षित समााज का निर्माण करने में सहायक: बसंती

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बागेश्वर। बैजनाथ में दो दिवसीय किताब कौथिक महोत्सव का रंगारंग शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्षत बसंती देव, कपकोट विधायक सुरेश गड़िया, जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने संयुक्त रूप से रीबन काटकर महोत्सव का शुभारंभ किया। देव ने कहा कि किताबें स्वस्थ्य व शिक्षित समाज के निर्माण में सहायक होती हैं। यह महोत्सव इस शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। इसमें विभिन्न भाषाओं के 50 से अधिक लेखकों की किताबों का प्रदर्शन एवं विक्री हेतु रखी गई है। बैजनाथ झील किनारे आयोजित कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि कपकोट विधायक गड़िया ने बच्चों व युवाओं से किताबों से दोस्ती करने की अपील की। उन्होंने कहा सरकार शिक्षा के प्रति बेहद संवेदनशील है तथा सभी स्कूल, विद्यालयों व कालेजों में बेहतर शिक्षा प्रदान करने हेतु प्रयासरत है। जिलाधिकारी पाल ने कहा पुस्तक मेला का मुख्य उद्देश्य बच्चों में किताबों के प्रति रुचि पैदा करना है। ऐसे पुस्तक मेलों में बच्चों को स्कूली विषयों से हटकर विभिन्न लेखकों, प्रशासकों की असंख्य पुस्तकों की विविधता मिलती है, जिससे बच्चे रुचि लेकर पढ़ सकते हैं। इसके बाद कुमाऊॅनी लेखक मोहन जोशी द्वाराांगवेद व गरूड़ पुराण का भावानुवाद पुस्तकों का विमोचन किया गया। किताब कौथिक में इतिहासकार ड़ शेखर पाठक, कुमाऊॅनी गायक कलाकार प्रह्लाद मेहरा, हिमांशु कफलटिया, चारु तिवारी, नमन तिवारी, ललित तिवारी, प्रसिद्घ फोटोग्राफर थ्रीष कपूर आदि ने अपने विचार रखे। संचालन नैनीताल से आए हेमंत बिष्ट व बागेश्वर के आलोक पांडे ने किया।
विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गई
गरुड़। किताब कौथिक में स्टार गेजिंग, साइंस, क्वीज, आर्ट, ऐपण आदि जैसी प्रतियोगिता भी आयोजित की गईं। बच्चे व युवाओं ने स्टार गेजिंग (नक्सत्रों) का भी आनंद उठाया। महोत्सव विभिन्न सांस्तिक कार्यक्रम आयोजित हुए। साहित्यकारों एवं लेखकों द्वारा भी व्याख्यान एवं परिचर्चाएं आयोजित हुई। डायट द्वारा विज्ञान मडल प्रदर्शनी लगाई। इस अवसर पर विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा सांस्तिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
ये रहे मौजूद
कौथिक महोत्सव में ब्लक प्रमुख हेमा बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फस्वार्ण, जिला पंचायत सदस्य जनार्दन लोहनी, सुनीता आर्या, गोपाल किरमोलिया, घनश्याम जोशी, मुख्य विकास अधिकारी संजय सिंह, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, उप जिलाधिकारी हरगिरी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति आर्या, प्राचार्य डायट ड़ एसएस धपोला, कौथिक कमेटी सदस्य हेम पंत, दयाल पांडे, हेम खोलिया, वृक्ष प्रेमी किशन सिंह मलडा, प्रकाश पर्वतीय, ललित तिवारी, कैलाश जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!