उत्तराखंड

ब्रहम कुमारीज ने समाज सेवियों को किया सम्मानित

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

नई टिहरी। ब्रह्मा कुमारीज के समाज सेवा प्रभाग ने नई टिहरी में कार्यक्रम आयोजित कर समाज सेवियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल एवं समाजसेवी सुशील बहुगुणा ने किया। मौके पर स्कूली छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दीं। जिपंअ सोना सजवाण और भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल ने कहा कि ब्रह्म कुमारीज समाज को जागृत करने के लिए जो काम कर रही है। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज के क्षेत्रीय निदेशक ब्रह्मा कुमार मेहरचंद ने कहा कि ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय इस अभियान के माध्यम से मनुष्यों का विवेक जागृत करने का काम कर रहा है। मानव काम, क्रोध, लोभ, मोह व अहंकार आदि विकारों से ग्रसित है। दुख और शांति की माला को अपने गले का हार बना लिया है। इस अज्ञानता और अंधकार के समय ब्रह्मा कुमारीज ज्ञान का दीपक जलाकर प्रकाश फैला रहा है। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रोफेसर स्वामीनाथन ने कहा कि समाज सेवक वह है, जो अपना हर कर्म खुशी से मुस्कुराते हुए उमंग उत्साह से करता है। उन्होंने जीवन की परिभाषा बताते हुए कहा कि देखो तो ख्वाब है, जिंद्गी पढ़ो तो किताब है, जिंद्गी सुनो तो ज्ञान है, जिंद्गी ईश्वर कहते हैं कि मीठे बच्चे प्यारे बच्चे सदा मुस्कुराते रहो जो आसान है जिंद्गी। ब्रह्माकुमारी विजय लक्ष्मी ने कहा कि भारत भूमि सारे विश्व का तीर्थ स्थान है, क्योंकि संसार के हर मनुष्य आत्माओं के पिता परमात्मा का अवतरण भूमि भारत भूमि है। कार्यक्रम के अध्यक्ष सुशील बहुगुणा ने कहा कि 24 घंटे में से 8 घंटे मनुष्य सोने में बीतता है, 2 घंटा नित्य कर्म आदि में बीतता है। बाकी 14 घंटे जो बचते हैं। उसमें से कुछ विश्व कल्याण अर्थ समाज की सेवा के लिए जरूर निकालना चाहिए। कार्यक्रम में समाज सेवी सुशील बहुगुणा, ब्लाक प्रमुख सुनीता देवी, भगवान चंद्र रमोला, डा बीएन जोशी, कमल सिंह, सीमा नौटियाल को सम्मानित करने का भी काम किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!