उत्तराखंड

लोगों को जोड़ विहिप को मजबूत बनाने पर किया मंथन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

काशीपुर। विश्व हिन्दू परिषद की दो दिवसीय प्रांत स्तरीय मंथन बैठक का शनिवार को शुभारंभ किया गया। इसमें संगठन से लोगों को जोड़ने और विहिप को मजबूत बनाने पर मंथन किया गया। शनिवार को बाजपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित बैठक का आरएसएस के क्षेत्रीय प्रचारक महेंद्र व विहिप के केद्रीय मंत्री कोटेश्वर ने संयुक्त रूप से राम दरबार के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। बैठक के दौरान लोगों को संगठन से जोड़ना, संगठन को मजबूत करना व धर्म के प्रति आपत्तिजनक टीका टिप्पणी करने वालों को संयमित रूप से जवाब देना आदि विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही संगठन द्वारा पिछले छह माह में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई और अगले छह माह में संगठन द्वारा किए जाने वाले कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय प्रचारक महेंद्र ने कहा कि अक्सर लोग बाहर के लोगों को अपने घर ले आते हैं, जो बाद में परेशानी का सबब बनते हैं। इसके चलते समाज में लव जेहाद जैसी घटनाएं आए दिन सुनने को मिल रही हैं। बैठक को चार चरणों में बांटा गया। इसमें सुबह प्रातरू स्मरण, दोपहर को सत्र, शाम को सत्र व रात में दीप विसर्जन किया गया। इस दौरान विहिप के प्रांत अध्यक्ष रविदेवानंद, सह प्रांत मंत्री रनदीप, विपिन पांडेय, सोहन सोलंकी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!