कोटद्वार-पौड़ी

वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उदघाटन मैच बुद्धा पार्क ने जीता

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। नगर निगम के ताड़केश्वर नगर दुर्गापुरी में राज्य स्तरीय तीन दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता का उदघाटन मैच ताड़केश्वर नगर और बुद्धा पार्क के मध्य खेला गया। जिसमें बुद्धा पार्क ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता फाइनल मैच 7 फरवरी को खेला जायेगा।
शुक्रवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर निगम की महापौर श्रीमती हेमलता नेगी, पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी, पार्षद श्रीमती गीता नेगी ने संयुक्त रूप से किया। श्री ताड़केश्वर नगर सेवा समिति अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बिष्ट ने प्रतियोगिता के आयोजन के उद्देश्य के बारे में बताते हुए कहा कि युवाओं में बढ़ते हुए नशे की प्रवृत्ति एवं कोविड-19 जैसी महामारी के दौर में ऐसे आयोजन युवाओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से मजबूती प्रदान करेंगे। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखण्ड की टीमें प्रतिभाग कर रही है। प्रतियोगिता का पहला मैच ताड़केश्वर नगर व बुद्धा पार्क के मध्य खेला गया। जिसमें बुद्धा पार्क ने सीेधे सेटों में 2-0 से जीत दर्ज की। जबकि दूसरे मैच में सीधे सेटों में उनेरी ने निंबूचौड को हराया। पूर्व मंत्री सुरेन्द्र्र ंसह नेगी ने कहा कि युवाओं में बढ़ती हुई नशे को प्रवृत्ति पर खेलों के माध्यम से ही रोक लगाई जा सकती है। खेल युवाओं के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्घिक विकास में सहायक होते है। निर्णायक की भूमिका धीरेन्द्र सिंह कंडारी, विवेकानन्द, सूरज रमोला ने निभाई। जबकि मैच का आँखों देखा हाल सुरदीप सिंह गुसाई ने सुनाया। इस मौके पर भाजपा भाबर मंडल महामंत्री गौरव जोशी, नरेन्द्र रावत, धीरेन्द्र कंडारी, सूरज रमोला, विवेक, भगत सिंह, संदीप घिल्डियाल, कृष्ण कुमार नेगी, सिमरन बिष्ट, विनोद बड़थ्वाल, सिद्धार्थ रावत, विनोद रावत, लक्ष्मण सिंह, सुनील रावत, भारत सिंह, बीडी शर्मा, आदि मौजूद थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!