रुड़की। डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर बुधवार को सिंचाई विभाग की भूमि से अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान नवनिर्मित थाना भवन के पास तीन पक्की दुकानों को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया गया। वहीं कई अन्य अतिक्रमणकारियों को कब्जा हटाने की चेतावनी दी गई। तहसीलदार विकास अवस्थी की मौजूदगी में सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता अर्जुन सिंह के साथ टीम और टास्क फोर्स ने चिह्नित अतिक्रमण को ध्वस्त कराया। टीम को दोनों गंगनहरों के बीच स्थित पटरी, गेब अली शाह क्षेत्र, रहमतपुर रोड तथा अन्य स्थानों का निरीक्षण में जहां भी अतिक्रमण नजर आया, उसे जेसीबी से ध्वस्त करा दिया।