बिग ब्रेकिंग

बुल्ली बाई ऐप : कोटद्वार का युवक गिरफ्तार

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

-मुंबई से आई पुलिस टीम ने आरोपी को उसके घर से किया गिरफ्तार
-मामले में बीते मंगलवार को रुद्रपुर की रहने वाली एक युवती को किया था गिरफ्तार
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : बुल्ली बाई ऐप मामले में मुंबई से पहुंची पुलिस टीम ने कोटद्वार के एक युवक को गिरफ्तार किया है। इसी मामले में बीते मंगलवार को ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर में रहने वाली एक युवती को गिरफ्तार किया गया था। मुंबई पुलिस बुधवार को आरोपी युवक को अपने साथ मुंबई ले गई।
कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि मुंबई की पुलिस टीम देहरादून की एसटीएफ के साथ मंगलवार व बुधवार की मध्य रात्रि को कोटद्वार पहुंची और नगर निगम क्षेत्र के निंबूचौर निवासी मयंक रावत को बुल्ली बाई ऐप मामले में उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। मयंक दिल्ली में बीएससी ऑनर्स की पढ़ाई कर रहा है। 2019 में मयंक ने दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिला लिया था। लॉकडाउन के समय वह कोटद्वार अपने घर आया और तब से यहीं रह रहा था। पुलिस पूछताछ में मयंक ने बताया कि वह बुल्ली बाई एप संचालित करने वाले व्यक्तियों से वर्चुअली जुड़ा हुआ था। आज तक उसकी इन लोगों से मुलाकात नहीं हुई है।
उधर, बीते मंगलवार को ऊधमसिंह नगर जनपद के रुद्रपुर से मुंबई पुलिस टीम ने बुल्ली बाई एप मामले में एक युवती को गिरफ्तार किया। पुलिस ने युवती को जिला कोर्ट में ट्रांजिट रिमांड के लिए पेश किया। इसके बाद पुलिस उसको रिमांड पर मुंबई ले गई। इससे पहले भी इसी मामले में मुंबई पुलिस ने बेंगलुरु में सिविल इंजीनियरिंग के छात्र को गिरफ्तार किया था।

क्या है बुल्ली बाई ऐप विवाद
-बुल्ली बाई लोगों को बरगलाने और वित्तीय लाभ कमाने के लिए देश भर में एक संदिग्ध समूह द्वारा विकसित एप है।
-एप को बनाने के पीछे का मकसद भारतीय महिलाओं (ज्यादातर मुस्लिम) को नीलामी के लिए रखना और बदले में पैसा कमाना है।
-बुल्ली बाई एप माइक्रोसॉफ्ट के मालिकाना हक वाली ओपन सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट साइट गिटहब पर बनाया गया था।
-बुल्ली बाई ऐप जैसे मामलों में साइबर अपराधी इंटरनेट से लोकप्रिय महिलाओं, सेलेब्स, प्रभावशाली लोगों, पत्रकारों आदि की तस्वीरें लेते हैं और उनका उपयोग अपने वित्तीय लाभ के लिए करते हैं।
-ये ऑनलाइन स्कैमर्स सोशल मीडिया अकाउंट से इन महिलाओं की तस्वीरें चुराते हैं और उन्हें इस ऐप के प्लेटफॉर्म पर लिस्ट कर देते हैं।
-बुल्ली बाई ऐप में भी महिलाओं की फोटो और दूसरे पर्सनल डिटेल शामिल थे, जो उनकी सहमति के बिना बनाई गई और शेयर किए जा रहे थे।
-ट्विटर पर बुल्ली बाई एप से कई पोस्ट शेयर होने के तुरंत बाद, सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को ऐसे अपमानजनक पोस्ट को तत्काल प्रभाव से हटाने का निर्देश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!