उत्तराखंड

व्यापारी नेता ने देवभूमि व्यापार मंडल पर लगाए गंभीर आरोप-

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

अल्मोड़ा। व्यापारी नेता दीपेश जोशी ने पत्रकार वार्ता कर देवभूमि व्यापार मंडल पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि एक सोची समझी साजिश के तहत उन्हें देवभूमि व्यापार मंडल से बाहर करने की साजिश रची जा रही है। दीपेश जोशी ने कहा कि अल्मोड़ा में देवभूमि व्यापार मण्डल को स्थापित करने वाले वे ही थे और आज इस तरह निजी स्वार्थ के चलते देवभूमि व्यापार मंडल के द्वारा उन्हें बाहर करने की कोशिश की जा रही है ताकि वे देवभूमि व्यापार मंडल का चुनाव ना लड़ सके। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा देवभूमि व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद के नामांकन हेतु फार्म खरीद कर फीस भी जमा कर दी गई थी जिसमें उनका तीन हजार छ सौ रूपये का खर्च आया था। लेकिन जान बूझकर राजनीतिक द्वेष के चलते देवभूमि व्यापार मंडल में उनकी सदस्यता पर्ची नहीं बनाई गयी और इसी आधार पर उन्हें चुनाव से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा का सभी व्यापारी उनके साथ खड़ा है और यदि उन्हें न्याय नहीं मिलता है तो वे व्यापारी हित में नया व्यापार मंडल बनाने की भी सोच सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि न्याय ना मिलने की स्थिति में उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष का पुतला फूंकने की भी बात कही। विदित हो कि बीते दिन देवभूमि व्यापार मंडल के चुनाव अधिकारियों द्वारा दीपेश जोशी की देवभूमि व्यापार मंडल में सदस्यता पर्ची ना होने का हवाला देते हुए उनका अध्यक्ष पद पर नामांकन निरस्त कर दिया गया था और वहीं अध्यक्ष पद पर एक प्रत्याशी को देवभूमि व्यापार मंडल ने निर्विरोध अध्यक्ष बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!