उत्तराखंड

डीडीए थोपना पहाड़ के लोगों के साथ धोखा : जोशी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

अल्मोड़ा। जिला विकास प्राधिकरण समाप्ति का शासनादेश जारी करने को लेकर मंगलवार को सर्वदलीय संघर्ष समिति ने गांधी पार्क चौघानपाटा में धरना दिया। लंबे आंदोलन के बावजूद सरकार की अनसुनी पर गहरा असंतोष प्रकट किया गया। साथ ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। डीडीए समाप्ति का शासनादेश पास नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। समिति के संयोजक व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि पांच साल से संघर्ष समिति लगातार जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने के लिए आंदोलनरत है। सरकार ने पर्वतीय क्षेत्रों डीडीए थोप लोगों के साथ धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को जनता की भावनाओं को समझना चाहिए और स्पष्ट आदेश के तहत जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त कर भवन मानचित्र स्वीति संबंधि समस्त अधिकार पूर्व की भांति नगर निकायों को देने चाहिए। धरना प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतेला, समिति प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, दीपांशु पांडे, कांग्रेस प्रदेश सचिव गोपाल सिंह चौहान, चंद्रकांत जोशी, आनंद बड़गवाल, चंद्रमणी भट्ट, पीसी तिवारी, ललित मोहन जोशी, नवीन चंद्र जोशी, हेम चंद्र जोशी, पन्ना लाल कन्नौजिया, आनंदी वर्मा, नरेश नौढ़ियाल, राजू गिरी, महेश चंद्र आर्या, ललित मोहन पंत, एनडी पांडे, भीमा पंवार, गोविंद प्रसाद, आनंद सिंह ऐरी समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!