कैबिनेट मंत्री महाराज ने किया विकास कार्यों का शिलान्यास

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : चौबट्टाखाल विधायक और कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने एकेश्वर ब्लॉक के तिलखोली मोटर मार्ग के संगलाकोटी बैंड से संगलाकोटी गांव तक द्वितीय चरण के नव निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
सोमवार को आयोजित समारोह में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि संगलाकोटी बैंड से संगलाकोटी गांव के लिए ग्राम सभा की मांग पर मोटर मार्ग के प्रथम चरण के कार्य को स्वीकृति दी गई गई थी। प्रथम चरण का कार्य पूर्ण होने पर द्वितीय चरण के कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई है। इसमें स्कबर, नालियां, पुख्तों का कार्य किया जाएगा। कहा कि क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। सतपुली-रीठाखाल-संगलाकोटी-पोखड़ा मोटर मार्ग की स्थिति सुधारी गई है। संगलाकोटी-भेड़गांव-बड़ेत और कोला-बिजोरापानी के मध्य सड़क नहीं बनने से उत्पन्न समस्या का समाधान भी हो गया है। संगलाकोटी बाजार से कमलपुर इंटर कॉलेज तक मोटर मार्ग का निर्माण कराया गया। आपदा से संगलाकोटी बाजार में आई समस्या के समाधान के लिए नाली निर्माण के साथ सड़क टाइल्स लगाई गई है। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश नैथाण, जिला पंचायत सदस्य बलवंत सिंह, हरीश पोखरियाल, पूर्व प्रधान पार्वती देवी, मंडल महामंत्री सुनील रावत, भाजपा युवा नेता सुयश रावत, बीडीसी सदस्य सुभाष जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *