जयन्त प्रतिनिधि।
लैंसडौन : गढ़वाल राइफल्स के ऑडिटोरियम में सेना के जवानों के लिए गढ़वाली फिल्म घंगतोल का प्रदर्शन दो शो में किया गया। यह फिल्म सेना के जवानों को खूब पसंद आई। फिल्म की स्क्रीनिंग पांच मई को इंदिरा गांधी नेशनल आट्र्स एंड कल्चर सेंटर जनपथ में की गई।
शो का उद्घाटन कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी ने किया। इस मौके पर कमांडेंट ब्रिगेडियर विनोद सिंह नेगी व सेंटर एसएम नंद किशोर ने फिल्म यूनिट के निर्माता संजय जोशी को स्मृति चिह्न भेंट किया। संजय जोशी ने बताया कि जोधा फिल्मस दिल्ली के बैनर तले बनी गढ़वाली फिल्म घंगतोल ने दिल्ली एनसीआर, देहरादून, कोटद्वार, मुंबई, फरीदाबाद, भिवाड़ी समेत 14 सिनेमाघरों में खूब धूम मचाई। दिल्ली सरकार ने पहली बार आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल दिल्ली व 15वें दिल्ली इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए भी इस फिल्म को नामित किया गया है।