बीजेपी महिला मोर्चा ने चंपावत प्रकरण मामले में कांग्रेस का पुतला फूंका

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा ने चंपावत प्रकरण में मामले को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी का पुतला फूंका।
सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता मालवीय उद्यान स्थित जिला कार्यालय में एकत्रित हुईं। यहां से वे महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता मधु भट्ट की अगुवाई में नारेबाजी करते हुए मालवीय उद्यान चौराहा पहुंची और पुतले को दहन किया। कहा कि चंपावत मामला बेहद संवेदनशील है। जिस पर राजनिति नहीं होनी चाहिए। सरकार का प्रयास है कि जो भी इस मामले में दोषी है। उसे कड़ी सजा मिले। लेकिन कांग्रेस पार्टी बेवजह मामले में सरकार को घसीट रही है। जो की दुभाग्यपूर्ण है। इस मौके पर महिला मोर्चा की कोटद्वार जिला सह प्रभारी एवं प्रदेश प्रवक्ता ममता रतूड़ी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, जिला महामंत्री लक्ष्मी रावत, जिला उपाध्यक्ष हंसलता, प्रदेश मंत्री अनीता आर्य मौजूद रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *